Monday, June, 01,2026

गडरिया समाज को सौगात, जयपुर में भूमि और छात्रावास

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, सुशासन और न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और लोककल्याण को नई दिशा देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त मातृशक्ति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है तथा अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श विकसित भारत और विकसित राजस्थान के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गडरिया समाज के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए जयपुर में समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने और समाज को भूमि आवंटित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर सहित देश के अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार कराया। पुष्कर सरोवर के घाटों का निर्माण करवाने के साथ उन्होंने महिला सैन्य टुकड़ी का गठन कर दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया।

पशुपालकों के हित में सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि बघेल, गडरिया, गाडरी, गायरी, धनगर, पाल और होल्कर समाज ने पशुपालन और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य सरकार पशुपालकों के हितों की रक्षा और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य में पशु बीमा योजना, मोबाइल वेटरनरी यूनिट, गोपाल क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर पांच रुपए का अनुदान भी दिया जा रहा है। पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल चिकित्सा वैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। समारोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अहिल्याबाई होल्कर के वंशज उदय सिंह राजे होल्कर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery