Wednesday, June, 17,2026

पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ब्रात्तिस्लावा: स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मजबूत बनाने और वैश्विक स्तर पर सहयोग को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान मिला यह सम्मान किसी विदेशी देश द्वारा पीए मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 'यह सम्मान भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। मैं इसे भारत और स्लोवाकिया की अटूट मित्रता तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को समर्पित करता हूं।' यह सम्मान भारत और स्लोवाकिया के बीच मजबूत होते आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है तथा यूरोप के साथ भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को भी रेखांकित करता है। 

भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई ऊंचाई, साझेदारी पर मुहर

भारत और स्लोवाकिया ने सोमवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें 'व्यापक साझेदारी' (कॉम्प्रिहेसिव पार्टनरशिप) के स्तर तक ले जाने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच हुई शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों ने रक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, प्रवासन, उच्च शिक्षा और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की यह पहली यात्रा है। ऐसे में इस दौरे को दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है।

साझेदारी के 11 मजबूत स्तंभ

  • श्रम प्रवासन और कुशल पेशेवरों की आवाजाही
  • रक्षा सहयोग और रक्षा उद्योगी के बीच साझेदारी
  • डिजिटल प्रौद्योगिकी में सहयोग
  • उच्च शिक्षा और शैक्षणिक आदान-प्रदान
  • क्वांटम कम्युनिकेशन के क्षेत्र में सहयोग
  • सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की पहल
  • ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा सहयोग
  • परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी
  • भूतापीय ऊर्जा विकास
  • व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उपाय
  • नवाचार, स्टार्टअप और उन्नत प्रौद्योगिकी सहयोग
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery