Tuesday, June, 16,2026

250 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर सिर्फ 2500 रुपए में मिलेगी निर्माण स्वीकृति

जयपुर: शहरी सेवा शिविर-2026 के बीच राज्य सरकार ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है।
स्वायत्त शासन विभाग (UDH-LSG) ने स्पष्ट किया है कि 250 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर भवन निर्माण स्वीकृति के लिए अब केवल 2500 रुपए शुल्क लिया जाएगा। इससे छोटे भूखंड मालिकों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ मिलेगा और भवन निर्माण की प्रक्रिया अधिक आसान हो सकेगी। 10 जून को जारी आदेश के बाद शुल्क को लेकर विभिन्न निकायों और आमजन में बनी असमंजस की स्थिति को दूर करने के लिए विभाग ने विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। इसके अनुसार 250 वर्गमीटर से बड़े भूखंडों के मामलों में भवन स्वीकृति शुल्क पर 50% की छूट दी जाएगी। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि बेटरमेंट लेवी, पार्किंग शुल्क, पौधारोपण शुल्क और रेनवाटर हार्वेस्टिंग शुल्क में किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।

निरस्त आवंटनों को मिलेगी नई जिंदगी, हजारों को राहत

आमजन को एक और बड़ी राहत देते हुए सरकार ने निरस्त आवंटन और नीलामी मामलों की बहाली की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब ऐसे मामलों को दोबारा बहाली के लिए राज्य सरकार को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। शिविर अवधि में स्थानीय निकाय स्तर पर ही आवंटन बहाली का निर्णय लिया जा सकेगा, जिससे लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण होगा। ले-आउट प्लान अनुमोदन शुल्क को लेकर भी सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिन मामलों में धारा 90-ए की कार्रवाई हो चुकी है, उन्हें अनुमोदन में राहत मिलेगी, लेकिन शुल्क नई टाउनशिप नीति के अनुसार ही देय होगा। इसके अलावा, अपंजीकृत दस्तावेजों के मामलों में भी वित्त विभाग के 11 फरवरी 2020 के आदेश के अनुसार छूट का लाभ दिया जाएगा। सरकार शहरी सेवा शिविरों की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है और आमजन को अधिकतम राहत देने के लिए त्वरित निर्णय ले रही है। इससे हजारों लोगों के लंबित मामलों के समाधान का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery