Tuesday, June, 16,2026

अमेरिका-ईरान संघर्ष का अंत शांति समझौते पर सहमति

वॉशिंगटन/तेहरान: पश्चिम एशिया में 107 दिन से जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमत हो गए हैं। समझौते की सबसे पहले घोषणा मध्यस्थ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान की सरकार ने भी इसकी पुष्टि कर दी। ईरान और अमेरिका के बीच MoU पर भी डिजिटल साइन हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी स्पीकर कलिबाफ ने हस्ताक्षर किए। 19 जून को स्विट्जरलैंड में होने वाली बैठक में समझौते के दस्तावेज जारी होंगे। दोनों पक्ष युद्धविराम और समुद्री यातायात बहाल करने पर सहमत हुए हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अलग से बातचीत होगी।

ट्रंप ने समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाजों के लिए बिना किसी टोल के खोलने तथा अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने का आदेश दे दिया है। ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने भी समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार को हस्ताक्षर होने तक तेहरान इसे औपचारिक रूप से लागू नहीं करेगा। कतर के प्रतिनिधियों के साथ 14 घंटे से अधिक चली बातचीत के बाद सहमति बनी।

प्रमुख शर्तों पर सहमति

  • समझौते के तहत ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगी पाबंदियां हटाई जाएंगी तथा उसे अपने वित्तीय संसाधनों तक दोबारा पहुंच मिलेगी।
  • 24 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियां जारी की जाएंगी, जिनमें 12 अरब डॉलर तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर की योजनाएं पेश करेंगे।
  • लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त किया जाएगा, जबकि अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी और अतिरिक्त सैन्य तैनाती हटाई जाएगी।
  • होर्मुज स्ट्रेट 30 दिनों में खोला जाएगा।
  • परमाणु मुद्दों और प्रतिबंधों पर 60 दिनों की नई वार्ता होगी।
  • ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

इजराइल बोला... लेबनान से पीछे नहीं हटेंगे

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि इजराइली सेना लेबनान, सीरिया और गाजा पट्टी में कब्जाई गई जमीन से फिलहाल पीछे नहीं हटेगी। वहीं, इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्वीर ने समझौते पर नाराजगी जताते हुए कहा, हम अमेरिका के गुलाम नहीं है। यह समझौता इजराइल पर लागू नहीं होता।

तेल बाजारों को राहत

घोषणा के बाद एशियाई कारोबार के शुरुआती दौर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। होर्मुज के खुलने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों को राहत मिलने की उम्मीद है। शांति समझौते की खबरों से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बढ़त रही। सेंसेक्स 736 अंक की तेजी के साथ 76,264 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 231 अंक की तेजी रही, ये 23,853 के स्तर पर बंद हुआ।

संघर्ष खत्म होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को मिलेगी राहत

अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने को लेकर बनी सहमति का में स्वागत करता हूं। इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में गंभीर आर्थिक परेशानी पैदा हुई और कई देशों में लोगों की जान गई। भारत को उम्मीद है कि इस सहमति को लागू करने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी तथा समुद्री मार्गों पर व्यापार और जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रह सकेगी। हमें उम्मीद है कि बाकी बचे मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ेगी और आखिरकार एक स्थायी समझौते तक पहुंचा जाएगा। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery