Tuesday, June, 16,2026

पचपदरा रिफाइनरी से इसी माह उत्पादन

जयपुर: राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, पचपदरा (बालोतरा) से इसी माह पेट्रोल और डीजल उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। सोमवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उत्पादन शीघ्र शुरू करने और शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि रिफाइनरी में पेट्रोल एवं डीजल उत्पादन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और इसी महीने उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वी. श्रीनिवास ने कहा कि यह परियोजना राजस्थान की औद्योगिक प्रगति और आर्थिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शेष कार्य पूरे करें, ताकि उत्पादन बिना किसी देरी के शुरू हो सके। समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के ACS अभय कुमार, खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा, विशिष्ट शासन सचिव नम्रता वृष्णि सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery