Monday, June, 15,2026

ईरान-अमेरिका शांति समझौते के करीब !

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देशों के बीच तैयार किए गए ड्राफ्ट समझौते में परमाणु कार्यक्रम, तेल निर्यात प्रतिबंध, जब्त संपत्तियों और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दों पर सहमति बन गई है। ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने और यूरेनियम संवर्धन का विस्तार नहीं करने का आश्वासन दिया है। बदले में अमेरिका ईरानी तेल निर्यात पर कुछ प्रतिबंधों में राहत देने और 25 अरब डॉलर की जब्त संपत्तियां जारी करने पर सहमत हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और ईरान से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि दोनों पक्ष युद्ध समाप्ति के लिए समझौते के करीब हैं, इसलिए नए हमलों से बचना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery