Tuesday, June, 16,2026

भवानीपुर फतह करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की CM से मुलाकात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग एजेंटों व प्रमुख कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को चुनाव में मिली सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं और उनकी मेहनत ही जनता का विश्वास अर्जित करती है। मुख्यमंत्री ने भवानीपुर क्षेत्र में मिली जीत को संगठनात्मक क्षमता और संघर्षशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित, सुशासन और विकास की विचारधारा के प्रति जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है, जो भाजपा की नीतियों पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भविष्य में भी जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

सीएम ने लगाई आस्था की डुबकी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार दोपहर बाद देहरादून पहुंचे, जहां से वे हरिद्वार के कनखल क्षेत्र गए। यहां सोमवती अमावस्या के अवसर पर उन्होंने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से राजस्थान सहित देश में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

राजेंद्र राठौड़ ने साझा किए चुनावी अनुभव

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि चुनाव के दौरान सफलता के लिए राजस्थान के आस्था केंद्र श्री सालासर बालाजी और श्री खाटूश्यामजी में मन्नत मांगी गई थी, जो परिणाम आने के बाद पूर्ण हुई। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान आकर दोनों धामों में दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल से आए कार्यकर्ताओं ने अपने चुनावी अनुभव साझा किए, साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery