Tuesday, June, 16,2026

'बारिश से लाखों क्विंटल गेहूं खराब होने का खतरा'

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित प्रदेशभर में किसानों का बढ़ता आक्रोश सरकार की अदूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। खरीद अवधि में कटौती और अव्यवस्थाओं के कारण हजारों किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि हर वर्ष 30 जून तक चलने वाली गेहूं खरीद को पहले 31 मई और अब 19 जून तक सीमित कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में पंजीकृत किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि खरीद की समय-सीमा लगातार नजदीक आती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में बारदाने की कमी और गेहूं के धीमे उठाव के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं बेमौसम बारिश की आशंका के चलते खुले में रखा लाखों क्विंटल गेहूं खराब होने के खतरे से घिरा हुआ है। बारिश होने पर अनाज में नमी बढ़ने से उसके रिजेक्ट होने की आशंका भी बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery