Monday, June, 15,2026

दुनिया की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत: मोदी

नीस (फ्रांस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के नीस शहर में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, हेल्थ-टेक, निवेश और रणनीतिक सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री भी मौजूद रहे। इससे पहले मोदी और मैक्रों ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप्स तथा निवेशकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत अब केवल समाधान लेने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को समाधान देने वाला देश बन रहा है। मैक्रों मोदी को ऐतिहासिक विला केरीलोस भी लेकर गए। मैक्रों ने मोदी के साथ ली गई सेल्फी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की।

भारत अब वैश्विक नवाचार और स्टार्टअप शक्ति के रूप में उभर रहा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस शहर में आयोजित 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भारत और फ्रांस की साझेदारी को भरोसे, साझा सोच और साझा लक्ष्यों पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश केवल व्यापार या कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। 'भारत इनोवेट्स' भारतीय प्रतिभा और यूरोपीय निवेश को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे भारतीय स्टार्टअप्स, युवा उद्यमियों और नवाचारों को वैश्विक निवेशकों और विशेषज्ञों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। मोदी ने कहा कि कार्यक्रम में 100 से अधिक स्टार्टअप्स शामिल है, जबकि भारत में वर्तमान में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स सक्रिय हैं।

ये स्टार्टअप्स न केवल देश की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं, बल्कि वैश्विक तकनीकी विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष तकनीक जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां भविष्य की दिशा तय करेंगी। दुनिया अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन हर चुनौती नए अवसर भी लेकर आती है। उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप क्रांति चल रही है और देश के युवा अपनी रचनात्मक सोच तथा तकनीकी कौशल से लोगों की समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं।

मोदी के कार्यकाल को बताया नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि

राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर सराहना करते हुए उन्हें भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम की शुरुआत में मैक्रों ने कहा कि यह उपलब्धि उनके मजबूत नेतृत्व और भारत की प्रगति को दर्शाती है। मैक्रों ने कहा कि भारत के साथ मिलकर नवाचार करना दुनिया की प्राथमिकता बन चुका है।


 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery