Monday, June, 15,2026

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने श्री जगन्नाथ रायजी के किए दर्शन

उदयपुर: पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मेवाड़ की प्राचीन धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने रविवार को श्री जगन्नाथ रायजी (जगदीश मंदिर) पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मेवाड़ की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना करते हुए भगवान को भेंट अर्पित की।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह अपनी धर्मपत्नी निवृत्ति कुमारी, पुत्र कुमार हरितराज सिंह, पुत्री मोहलक्षिका कुमारी एवं प्राणेश्वरी कुमारी तथा अपने सास-ससुर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह और बालंगीर लोकसभा सांसद संगीता कुमारी के साथ मंदिर पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने भगवान एकलिंगनाथजी एवं भगवान जगन्नाथ स्वामी के जयघोष के साथ स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर सम्मान व्यक्त किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने भी श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेवाड़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोना हम सभी का दायित्व है। पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराओं का पालन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है। पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा का अनुसरण करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भगवान श्री जगन्नाथ रायजी के दर्शन कर मेवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

जगत सिंह प्रथम ने करवाया था मंदिर निर्माण

उल्लेखनीय है कि उदयपुर का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रायजी मंदिर (जगदीश मंदिर) मेवाड़ के 57 वें श्री एकलिंग दीवान महाराणा जगत सिंह प्रथम द्वारा निर्मित कराया गया था। तब से मेवाड़ के महाराणाओं द्वारा यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, मनोरथ, उत्सव और दान-पुण्य के आयोजन किए जाते रहे हैं। रथयात्रा, अन्नकूट महोत्सव, ध्वजा दर्शन और पुरुषोत्तम मास के आयोजन इस परंपरा के प्रमुख अंग रहे हैं। ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार महाराणा स्वरूप सिंह, महाराणा फतह सिंह और महाराणा भूपाल सिंह ने भी समय-समय पर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजनों का संरक्षण किया।

जगदीश मंदिर का गौरवशाली इतिहास

राजमहलों के उत्तर दिशा में स्थित यह भव्य विष्णु पंचायतन मंदिर महाराणा जगत सिंह द्वारा बनवाया गया था। मंदिर निर्माण का कार्य गूगावत पंचोली कमल के पुत्र अर्जुन की निगरानी तथा भंगोरा गोत्र के सूत्रधार भाणा और उनके पुत्र मुकुंद के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मंदिर की प्रशस्ति प्रसिद्ध विद्वान कृष्णभट्ट ने लिखी थी। उदयपुर के प्रमुख विष्णु मंदिरों में शामिल जगदीश मंदिर अपने विशाल शिखर, भव्य स्थापत्य और भगवान विष्णु की चतुर्भुज श्याम प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery