Monday, June, 15,2026

नकली बीज मामले में मामा-भांजा समेत छह आरोपियों को भेजा जेल

बीकानेर: नकली बीज खपाने और उसके बदले 2 करोड़ 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के चर्चित मामले में गिरफ्तार राजस्थान राज्य बीज निगम के तत्कालीन नामित निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई, उसके भांजे स्वतंत्र ज्याणी समेत छह आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसीबी की ओर से सात दिन की रिमांड पूरी होने के बाद रविवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। एसीबी सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी अब आरोपियों से मिले दस्तावेजों और बयानों का सत्यापन कर रही है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में जारी है।

बस में 85 लाख व जुगल के आवास पर मिले थे 1.58 करोड़ रुपए

बता दें कि 7 जून को एसीबी ने लूणकरणसर में एक निजी बस से यात्रा कर रहे स्वतंत्र ज्याणी को 85 लाख रुपए के साथ पकड़ा था। इसके बाद जयपुर रोड स्थित जुगल किशोर बिश्नोई के आवास पर 1.58 करोड़ रुपए बरामद हुए। कार्रवाई में जयपुर से जुगल किशोर, 'गजराज' ब्रांड के संचालक किरण कपाड़िया, दलाल सुनील सेठिया, सहयोगी गणपत बिश्नोई और सतपाल को भी अरेस्ट किया था। एसीबी को इनपुट मिला था कि गुजरात की बीज कंपनियों से मिलीभगत कर कम गुणवत्ता का बीज बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery