Monday, June, 15,2026

खाजूवाला में महिला के घर में मिली 13,300 नशीली टैबलेट, किया जब्त

बीकानेर: खाजूवाला कस्बे में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के घर से 13 हजार 300 नशीली टैबलेट बरामद की हैं। बरामद दवाइयों में प्रेगाबालिन और टीडी श्रेणी की गोलियां शामिल हैं, जिनका दुरुपयोग नशे के रूप में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने टैबलेट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खाजूवाला थाना पुलिस को क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर 5 स्थित तावणियां कॉलोनी में एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मकान में रहने वाली अंजू देवी के कब्जे से बड़ी मात्रा में जॉन डियर कैप्सूल और संतरी रंग की गोलियां बरामद हुईं।

यह कार्रवाई खाजूवाला सीओ प्रशिक्षु आरपीएस गौरव सारस्वत के सुपरविजन में की गई। खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई श्रवण राम, महिला कांस्टेब प्रियंका, जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी शेखर चंद चौधरी तथा नरोतमदेव बारोठिया शामिल रहे। अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयों का भंडारण किसी संगठित सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery