Monday, June, 15,2026

स्कॉर्पियो से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत

जालोर: बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में ऐलाना गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए और कार में सवार छह लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस के अनुसार ओड़वाड़ा निवासी शांतिलाल राजपुरोहित, उनकी पत्नी लीला देवी, दिनेश मेघवाल, उसकी पुत्री सुशीला, सौरम देवी तथा हडमतगढ़ निवासी वचनाराम कार में सवार होकर सोमता स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे में लीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरम देवी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों में वचनाराम और दिनेश को जोधपुर रेफर कर दिया। सुशीला और शांतिलाल का उपचार जारी है।

डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर की मौत

दौसा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोलवा थाना क्षेत्र में धनावड़ गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी घायल हो गए। कार में पंजाब के मंडी अहमदगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार (50), उनकी पत्नी नीतू (48) और दिल्ली निवासी चालक सुमित जैन (30) सवार थे। हादसे में चालक सुमित की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र और नीतू घायल हो गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery