Monday, June, 15,2026

विमेंस वर्ल्डकप: भारत ने पाक को 64 रन से रौंदा दीप्ति का पंजा... मंधाना की फिफ्टी

एजबेस्टन: महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर
ने 36 और ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। मुनीबा अली ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट झटके। श्री चरणी ने 3 विकेट हासिल किए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery