Monday, June, 15,2026

ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों से आमजन को त्वरित राहतः मुख्यमंत्री

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को उनके घर के निकट ही त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं और नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का शिविरों में ही समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान कर घर-घर सुशासन पहुंचाने के संकल्प को साकार किया जाए।

सीएम रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को शिविरों के आयोजन, उपलब्ध सेवाओं और विशेष रियायतों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इनका लाभ उठा सकें। साथ ही, शिविरों में कार्मिकों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर लोगों को वास्तविक राहत पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों और जिला प्रशासन को शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी मचिवों और संभागीय आयुक्तों को शिविरों का नियमित निरीक्षण करने तथा जिला कलेक्टरों को विशेष टीमों के माध्यम से औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।

जयपुर बनेगा देश का मॉडल शहर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर के सुव्यवस्थित विकास, स्वच्छता और सौंदर्याकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे देश के मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाण इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित कार्ययोजना के साथ मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए। सीएम ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर के विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्गीकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कचरा संग्रहण, परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को अनुशासित बनाने के लिए खुले में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खरीफ से पहले उर्वरकों का पर्याप्त भंडार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारित किया जाए, जिससे किसानों की वास्तविक आवश्यकता की तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध हो सके और वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी बन सके। सीएम रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर कृषि एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery