Sunday, July, 26,2026

मोदी नहीं झुकेंगे... स्वतंत्र फैसले लेने में सक्षमः पुतिन

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि रूस के साथ संबंधों को लेकर अमेरिका द्वारा बनाए जाने वाले किसी भी दबाव के आगे भारत झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत और स्वतंत्र विदेश नीति वाला देश है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे दबावों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम हैं। पुतिन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों को रूस नकारात्मक दृष्टि से नहीं देखता। भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और उसकी आर्थिक विकास दर बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब
अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है।

रूसी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका रूसी तेल खरीदने वाले देशों को दी गई प्रतिबंधों में छूट समाप्त करने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल ही में संकेत दिए थे कि रूस से तेल खरीद पर दी गई राहत की समीक्षा की जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय अमेरिकी वित्त विभाग को लेना है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery