Friday, June, 19,2026

अमेरिका-ईरान डील पर साइन

पेरिस/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। हस्ताक्षर के बाद वर्साय पैलेस से बाहर निकलते समय ट्रंप ने पत्रकारों के सवाल पर कहा, 'डील साइन हो गई है।' इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने तेहरान से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समझौते पर अपनी मंजूरी दी। इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्जरलैंड के लूसन में होने थे, लेकिन दोनों पक्षों ने निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही प्रक्रिया पूरी कर ली।

14 सूत्रीय अमेरिका-ईरान समझौता

  • युद्धविराम पर सहमतिः अमेरिका, ईरान और सहयोगी देशों ने सभी सैन्य अभियानों को तत्काल रोकने का संकल्प लिया।
  • संप्रभुता का सम्मानः दोनों देश आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
  • 300 अरब डॉलर की आर्थिक योजनाः ईरान केपुनर्निर्माण और आर्थिक विकास के लिए विशेष पैकेज तैयार किया जाएगा।
  • प्रतिबंधों में राहतः अमेरिकी प्रतिबंधों को समाप्त करने का रोडमैप बनाया जाएगा।
  • परमाणु कार्यक्रमः ईरान ने परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
  • तेल निर्यात को राहतः ईरानी तेल, बैंकिंग परिवहन गतिविधियों को छूट मिलेगी।
  • निगरानी तंत्र बनेगा: समझौते के क्रियान्वयन के लिए विशेष व्यवस्था स्थापित होगी।
  • संयुक्त राष्ट्र की वैधताः अंतिम समझौते को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मान्यता दी जाएगी।
  • 60 दिनों में समझौता
  • नाकेबंदी समाप्त होगी
  • होर्मुज खुलेगा
  • जमे हुए फंड जारी होगे
  • यथास्थिति पर सहमति
  • औपचारिक वार्ता शुरू होगी

सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति

समझौते के तहत ईरान और लेबनान से जुड़े सैन्य अभियानों को समाप्त किया जाएगा। साथ ही वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण न्होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने तथा ईरान पर लागू अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी व्हटाने पर सहमति बनी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery