Friday, August, 07,2026

डंपर से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

बीकानेर/झंझनं/अजमेर: प्रदेश में बुधवार को अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बीकानेर में डंपर से टकराई कार में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि झुंझुनूं में स्कॉर्पियो दुर्घटना में सेना के हवलदार सहित दो युवकों ने जान गंवा दी।

वहीं, अजमेर में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक कांवड़िए की मौत और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हादसे में सेना के जवान सहित दो की मौत

झुंझुनूं जिले में बगड़ थाना क्षेत्र के बगड़ मोड़ पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में भारतीय सेना के हवलदार राकेश कुमार दूत और नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय कुमार और साक्षक सिहाग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर घायलों को बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। राकेश कुमार वर्ष 2011 से सेना में कार्यरत थे और लेह में तैनात थे। उनके चचेरे भाई नेमीचंद ने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो में छह एयरबैग होने के बावजूद एक भी नहीं खुला।

भाई संग कांवड़ ला रहा था शुभम

अजमेर जिले के गेगल थाने के सामने बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुष्कर से कांवड़ लेकर किशनगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में किशनगढ़ निवासी शुभम की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार जारी है। गेगल थाना प्रभारी रोशन सामरिया ने बताया कि ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है। कांवड़ यात्री देवराज ने बताया कि दोनों भाई एक साथ लौट रहे थे।

लूणकरणसर में डंपर से भिड़ी कार

बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे 62 पर लूणकरणसर कस्बे के विश्वकर्मा मार्केट के पास बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई, जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने के बावजूद कार सवारों की जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर) निवासी संदीप शर्मा पुत्र बद्रीप्रसाद शर्मा उनकी पन्नी रुतिका, मां आशा जीवन तथा सुषमा कार से बीकानेर से श्रीकरणपुर लौट रहे थे। विश्वकर्मा मार्केट के पास उनकी बोलेरो कार डंपर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला टायर टूटकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा और ट्रक पलट गया, जबकि बोलेरो नमक की झील में जा गिरी। बोलेरो में आगे बैठे लोग वाहन में फंस गए। सूचना पर लूणकरणसर पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने शव बाहर निकाले और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और एसपी योगेश यादव, तहसीलदार अजय कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery