Friday, August, 07,2026

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सौपे विभागों के जवाब देने के दायित्व

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने अधीन आने वाले विभिन्न विभागों से संबंधित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर देने के लिए मंत्रियों को अधिकृत किया है। इसके तहत अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी विभिन्न मंत्रियों को सौंपी गई है, ताकि सदन में प्रश्नों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया जा सके।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को आयोजना, जनशक्ति एवं सांख्यिकी विभाग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर खान, पेट्रोलियम, आबकारी, मत्स्य, कृषि सिंचित क्षेत्र, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा अप्रवासी राजस्थानियों से जुड़े विषयों पर सदन में जवाब देंगे। मंत्री जोगाराम पटेल कार्मिक विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, संपदा विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय सहित मुख्यमंत्री के अधीन कुल 10 विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। मंत्री सुमित गोदारा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, शांति एवं अहिंसा विभाग, कृषि विपणन विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, श्रम विभाग तथा कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देने का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार मंत्री जवाहर सिंह बेढम गृह विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और जेल विभाग से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे।

बैठक में मानसून सत्र के संचालन पर होगी चर्चा

विधानसभा के मानसून सत्र के सुचारु संचालन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 18 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, मनोज कुमार और थावरचंद सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में मानसून सत्र के संचालन, कार्यवाही और सदन में सहयोग को लेकर चर्चा की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery