Friday, August, 07,2026

नार्को-आर्म्स सिंडिकेट सरगना गिरफ्तार

बीकानेर: सीमा पार संचालित नार्को-आर्म्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपए के इनामी और सिंडिकेट के मुख्य सरगना राकेश प्रजापत को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपी के दुश्मन मुल्क के तस्करों तथा पंजाब की जेल में बंद अपराधियों से संपर्क मिले हैं। उसका नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय सीमा तक फैला हुआ था और वह मादक पदार्थों तथा हथियारों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 200 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के मैनडेट के अनुरूप सीमा पार तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत तस्करों की करोड़ों रुपए की
अवैध संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। बीकानेर पुलिस ने उनके कार्यकाल में अब तक 70 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में सीमा पार और प्रदेश के भीतर सक्रिय नार्को नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery