Friday, August, 07,2026

जयपुर डेयरी ने लॉन्च किए शुद्ध देसी घी के घेवर

जयपुर: तीज और रक्षाबंधन के त्योहार पर जयपुर जिला दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने उपभोक्ताओं के लिए खास सौगात देते हुए पहली बार सरस देसी घी से बने घेवर बाजार में उतार दिए हैं। बुधवार से इनकी बिक्री जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर, जयपुर डेयरी परिसर स्थित आउटलेट और सचिवालय स्थित सरस पार्लर पर शुरू हो गई है।

जयपुर डेयरी के चेयरमैन ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि बाजार में मिलावट की आशंकाओं के बीच सरस ब्रांड की शुद्धता पर लोगों का भरोसा कायम है। दीपावली पर सरस मिठाइयों को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद उपभोक्ताओं की मांग पर इस बार घेवर लॉन्च किए गए हैं।

जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फीका घेवर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोग अपनी पसंद के अनुसार मिठास मिला सकें। इसके साथ अलग से चाशनी का पैकेट भी दिया जाएगा। 200 ग्राम घेवर के साथ एक, 400 ग्राम के साथ दो और 800 ग्राम पैक के साथ चार चाशनी के पैकेट मिलेंगे। वहीं, थोक मांग पर मीठे घेवर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरस भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण और नवाचारपूर्ण उत्पाद बाजार में लाता रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery