Friday, August, 07,2026

अब खेलों का गढ़ बनेगा कोटा: बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के साथ कोटा-बूंदी क्षेत्र में खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कोटा को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से खेल अधोसंरचना के विस्तार और खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने पर मंथन किया गया। बैठक में कोटा में दो नए एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण, खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और आवश्यक खेल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। साथ ही वर्ष 2030 राष्ट्रमंडल खेल को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की खेल सुविधाओं को बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery