Wednesday, August, 05,2026

महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी

नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तथा डब्ल्यूएफआई के पूर्व सचिव विनोद तोमर को बरी कर दिया। सोमवार को फैसला सुनाए जाने के समय दोनों अदालत में मौजूद रहे। निर्णय के बाद बृजभूषण ने कहा कि अदालत ने उन्हें 'बाइज्जत बरी' किया है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। यदि कोई आरोप साबित हो जाता तो मैं फांसी पर लटकने को तैयार था। फैसले के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा कि वे इस निर्णय को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। यह मामला जनवरी 2023 में सामने आया था, जब विनेश, साक्षी मलिक समेत कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए जंतर-मंतर पर आंदोलन किया था। आरोप था कि नाबालिग समेत छह महिला पहलवानों ने शिकायत की थी। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अप्रैल 2023 में एफआईआर दर्ज हुई, जबकि बाद में नाबालिग शिकायतकर्ता ने अपना आरोप वापस ले लिया था। 32 गवाहों के बयान दर्ज हुए और 1133 दिनों के दौरान कुल 127 सुनवाई हुईं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery