Wednesday, August, 05,2026

समाचार पत्र के माध्यम से आमजन तक कानूनी जानकारी पहुंचाने की नई पहल

जयपुर: देश के पहले हिंदी विधिक समाचार माध्यम 'लॉज एंड लीगल्स' ने सोमवार को टोक रोड स्थित लाल कोठी शॉपिंग सेंटर के मेट्रो टावर में अपने क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभकिया। इस अवसर पर पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी और राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अशोक कुमार जैन मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. जगदीश चंद्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने कार्यालय का उद्घाटन कर संस्था की पहल की सराहना को। डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि हिंदी विधिक पत्रकारिता के विस्तार से आमजन तक कानूनी जानकारी सरल भाषा में पहुंचेगी और लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने संस्था को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में शिव मंगल शर्मा सहित न्यायपालिका, विधि जगत, मीडिया और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था ने एक वर्ष में हिंदी विधिक पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाने के बाद अब जयपुर कार्यालय के माध्यम से राजस्थान में अपनी संपादकीय पहुंच और जनसंपर्क गतिविधियों का विस्तार करने की घोषणा की।

आमजन तक पहुंचेगी कानूनी जानकारी: कंटालिया

लॉज एंड लीगल्स की ग्रुप डायरेक्टर एवं लॉज एंड लीगल्स एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुजैन कंटालिया ने कहा कि यह केवल नए कार्यालय का उ‌द्घाटन नहीं, बल्कि कानूनी जागरूकता, विधिक शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने की नई शुरुआत है। उन्होंने फाउंडेशन की औपचारिक गतिविधियों की भी घोषणा की। इसके तहत कानूनी जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं शोध कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाएं तथा विधिक साक्षरता बढ़ाने और नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी पहल संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य हिंदी में सरल और सहज भाषा में कानूनी एवं न्यायिक समाचार उपलब्ध कराकर न्याय व्यवस्था और आम नागरिक के बीच की दूरी कम करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery