Wednesday, August, 05,2026

सुप्रीम कोर्ट में आज पेश होंगे मुख्य सचिव

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मंगलवार, 4 अगस्त को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में पेश होंगे। जोधपुर की जोजरी नदी में हो रहे प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तलब किया है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें वी.सी. के जरिए पेश होने के 21 जुलाई की तारीख में निर्देश दिए थे, लेकिन वी. श्रीनिवास सोमवार को दिल्ली चले गए हैं। उनके साथ प्रदूषण मंडल की चेयरपर्सन अपर्णा अरोड़ा भी दिल्ली गई हैं।

गौरतलब है कि यह मामला सितंबर 2025 में शुरू हुआ था, तब कोर्ट ने जोधपुर में जोजरी, बांडी और लूनी नदियों में औद्योगिक इकाइयों के जहरीले पानी से होने वाले प्रदूषण पर स्वप्रेरित संज्ञान लिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने नदी की सफाई और निगरानी के लिए एक हाई-लेवल इकोसिस्टम ओवरसाइट कमेटी बनाई थी। लेकिन कोर्ट ने पिछली 21 जुलाई की सुनवाई में एसआईटी जांच को 'महज दिखावा' (Mere Eye- wash) करार दिया था। तीन न्यायाधीशों की बेंच ने राजस्थान सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए टिप्पणी की थी- 'यदि राज्य अपने ही नागरिकों को जहर देना चाहता है तो यह बेहद शर्मनाक है।'

कोर्ट ने मुख्य सचिव को अनिवार्य रूप से व्यक्तिशः 4 अगस्त को पेश होकर कोर्ट के आदेशों की पालना में अब तक हुई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। इधर 4 अगस्त की सुनवाई से पहले सरकार ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की है। सालावास स्थित सीईटीपी (ट्रीटमेंट प्लांट) के 5 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और ट्रस्ट के कुल 18 अधिकारियों को नामजद किया गया है। प्रदूषण फैलाने वाली 306 टैक्सटाइल इकाइयों को बंद करवा दिया है। 4 किलोमीटर लंबी प्रदूषित पानी को नदी में छोड़ने वाली भूमिगत पाइपलाइन का पता लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लापरवाह अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery