Monday, August, 03,2026

ड्रग्स आतंक की नई साजिश, युवाओं को बचाना होगा: PM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में ड्रग्स की सप्लाई केवल अपराध नहीं, बल्कि दुश्मन देशों की आतंकी साजिश का हिस्सा है। उनका मकसद भारतीय युवाओं को नशे के जाल में फंसाकर देश की ऊर्जा और भविष्य को कमजोर करना है। इस साजिश को मिलकर नाकाम करना होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने के साथ हर प्रकार के नशे से भी दूर रहेगा। नशीले पदार्थ कुछ समय के लिए आनंद का झूठा अहसास देते हैं, लेकिन परिवार और जीवन बर्बाद कर देते हैं।

नशा पूरे परिवार के सपने तोड़ देता है

पीएम ने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती है। इससे माता-पिता के सपने टूटते हैं, भाई-बहनों की उम्मीदें बिखर जाती हैं और परिवार निरंतर पीड़ा झेलता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि सामाजिक बदनामी के डर से बच्चों की नशे की समस्या न छिपाएं, बल्कि विशेषज्ञों और चिकित्सकों की मदद लेकर उन्हें इस लत से बाहर निकालें। मोदी ने कहा कि नशे की लत छोड़ चुके लोगों को समाज में सम्मान और दूसरा अवसर मिलना चाहिए। ऐसे लोग वास्तविक योद्धा हैं और उनका उत्साह बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है।

नशे के खिलाफ सरकार और समाज मिलकर लड़ेंगे

प्रधानमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत अगले 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में खेल, कला, संस्कृति, योग, ध्यान, अध्यात्म, सेवा, वॉकाथॉन, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नशा मुक्ति को जन आंदोलन का रूप देना और युवाओं को सामाजिक बदलाव का वाहक बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पहले की तुलना में तस्करों की गिरफ्तारियां कई गुना बढ़ी हैं और हजारों करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। यह अभियान सरकार, समाज और युवाओं की साझा जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले 100 रविवार नशामुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम साबित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery