Monday, August, 03,2026

एडवांस बुकिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र की एडवांस सफारी बुकिंग ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम किया है। एक अगस्त को दोपहर 12 बजे एक अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही देश-विदेश के पर्यटकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले दो घंटे में करीब 40 हजार पर्यटकों ने सफारी बुक कराई, जिनमें लगभग 14
हजार विदेशी पर्यटक शामिल रहे। पर्यटन उपवन संरक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि भारी ट्रैफिक के बावजूद पोर्टल पूरी तरह सुचारू रहा और बुकिंग, पहचान सत्यापन, भुगतान तथा लाइव रिपोर्टिंग की प्रक्रिया बिना किसी तकनीकी बाधा के संचालित हुई। नई डिजिटल व्यवस्था के कारण पर्यटकों को पारदर्शी और सुविधाजनक बुकिंग अनुभव मिला। दिवाली, क्रिसमस और अन्य अवकाशों की कई तारीखों पर भी दो घंटे बाद तक विभिन्न सफारी विकल्पों में सीटें उपलब्ध रहीं। पोर्टल पर सीटों की उपलब्धता रियल टाइम में दिखाई देती रही, जिससे पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार तिथि और सफारी का चयन कर सके।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery