Monday, August, 03,2026

फर्जी पैन-आधार से जीएसटी घोटाला... राजस्थान में 5,709 करोड़ की कर चोरी

जयपुर: फर्जी पैन और आधार कार्ड के जरिए जीएसटी पंजीकरण कर सरकार को चूना लगाने का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों (2023-24 से 2025-26) में देशभर में 11,193 फर्जी जीएसटी पंजीकरण पकड़े गए, जिनके जरिए हजारों करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इस दौरान 177 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 23 मास्टरमाइंड अब भी फरार हैं।

राजस्थान भी इस फर्जीवाड़े से अछूता नहीं रहा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले तीन वर्षों के दौरान 1,643 आईटीसी धोखाधड़ी के मामले सामने आए। इनमें 5,709.88 करोड़ रुपए की कर चोरी का पता चला और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2023-24 में 394 मामले, 2024-25 में 858 मामले और 2025-26 में 391 मामले दर्ज किए गए।

राजस्थान का रिपोर्ट कार्ड (तीन वर्ष)

  • 2023-24: 394 मामले, ₹1,067.36 करोड़ की धोखाधड़ी, 6 गिरफ्तार
  • 2024-25: 858 मामले, ₹3,746.88 करोड़ की धोखाधड़ी, 4 गिरफ्तार
  • 2025-26: 391 मामले, ₹895.64 करोड़ की धोखाधड़ी, 5 गिरफ्तार

तीन वर्षों में 38,134 करोड़ की धोखाधड़ी

सरकार ने बताया कि फर्जी पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर वर्ष 2023-24 में 5,699, वर्ष 2024-25 में 3,977 तथा वर्ष 2025-26 में 1,517 फर्जी जीएसटी पंजीकरण पकड़े गए। इनसे क्रमशः 15,085 करोड़, 13,109 करोड़ और 9,940 करोड़ रुपए की कर चोरी का पता चला। तीन वर्षों में कुल 38,134 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी उजागर हुई।

केंद्र ने व्यवस्थाओं में किया बदलाव

फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। इनमें इनवॉइस मैनेजमेंट सिस्टम (IMS), जीएसटी पंजीकरण के लिए बायोमेट्रिक-आधारित आधार प्रमाणीकरण, जीएसटी सुविधा केंद्र पर दस्तावेजों का अनिवार्य सत्यापन तथा जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी की क्रमबद्ध फाइलिंग जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन कदमों से फर्जी पंजीकरण और आईटीसी धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery