Monday, August, 03,2026

बीड़ा में CM का रात्रि प्रवास बना विकास की सौगात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव में रात्रि प्रवास ग्रामीणों के लिए विकास की नई सौगात लेकर आया। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और रात्रि चौपाल में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम विकास चौपाल केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि जनभागीदारी के जरिए समस्याओं के त्वरित समाधान और विकसित राजस्थान के निर्माण का प्रभावी माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए रात्रि चौपाल में की गई घोषणाओं के लिए आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कुएं के निर्माण, सरस डेयरी सेंटर और खेल मैदान की घोषणा से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में डेयरी सुविधा नहीं होने थी। इसी कारण सरस डेयरी केंद्र से पशुपालकों को परेशानी होती की स्वीकृति दी गई और उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें चॉकलेट वितरित की और उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

ज्ञान मॉडल से मिलेगी नई गति

उदयपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ज्ञान मॉडल' (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) को आधार बनाकर राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, कौशल विकास, स्वरोजगार और पर्यटन से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव स्तर पर राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद (टीएसी) की बैठक प्रत्येक दो माह में आयोजित कर विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उदयपुर के कृषि महाविद्यालय में रविवार को आयोजित राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने पीएम जन-मन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभअंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे और सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

गांवों की समृद्धि से बनेगा विकसित राजस्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांवों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव की समृद्धि ही देश की समृद्धि और विकसित राजस्थान की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि राजीविका महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बनी है, वहीं किसानों और पशुपालकों को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभमिल रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery