Monday, August, 03,2026

राजस्थान में गहलोत ही कांग्रेस के आलाकमान

कोटा: कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने रविवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के वास्तविक आलाकमान अशोक गहलोत हैं, जबकि दिल्ली का हाईकमान सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि वह अपने पुराने बयान पर आज भी कायम हैं। धारीवाल ने कहा कि जयपुर पहुंचने वाला सामान्य कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे पहले अशोक गहलोत के आवास पर जाता है, जो उनके प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास और स्वीकार्यता का प्रमाण है। उनके बयान के दौरान मौजूद समर्थकों ने अशोक गहलोत के समर्थन में नारे भी लगाए।

छात्र आंदोलन के मुद्दे पर धारीवाल ने केंद्र सरकार पर विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि कांग्रेस सरकार ने ऐसे मामलों पर सख्त कानून बनाकर दोषियों को सजा दिलाई थी। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी स्कूल बंद होने और घटते नामांकन के लिए उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

धारीवाल ने वर्ष 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम का भी उल्लेख किया, जब कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बजाय गहलोत समर्थक विधायक उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उस घटनाक्रम ने भी स्पष्ट कर दिया था कि प्रदेश कांग्रेस में अशोक गहलोत के नेतृत्व को व्यापक समर्थन प्राप्त है। उनके इस बयान को राजस्थान कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery