Monday, August, 03,2026

हाड़ौती की पहचान है कोटा का दशहरा मेला: बिरला

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, कोटा विकास प्राधिकरण, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मेले को पारंपरिक गरिमा के साथ अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

ओम बिरला ने कहा कि कोटा का दशहरा मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हाड़ौती की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले की समृद्ध परंपरा को कायम रखते हुए उसमें नए आकर्षण भी जोड़े जाएंगे, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनभागीदारी के आधार पर व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए और समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर उन्हें मेले की तैयारियों में शामिल किया जाए। बैठक में मेले में आने वाले आगंतुकों, पर्यटकों और व्यापारियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता
देने पर जोर दिया गया। इसके तहत सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश, मोबाइल नेटवर्क, पार्किंग, भोजन और आवास सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। समीक्षा के दौरान रामलीला, रावण दहन, आकर्षक आतिशबाजी तथा अन्य सांस्कृतिक आयोजनों
को और अधिक प्रभावी एवं दर्शनीय बनाने पर भी चर्चा हुई। बिरला ने विश्वास जताया कि सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से इस वर्ष का कोटा दशहरा मेला अपनी भव्यता, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और नए आकर्षणों के कारण देशभर के आगंतुकों के लिए यादगार साबित होगा।

अनुभव बने समाज की ताकत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि हर व्यक्ति के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए लंबी अवधि की योजनाएं बनाने में सेवानिवृत हो चुके अधिकारियों के अनुभव का इस्तेमाल करने का भी आह्वान किया। लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर सात साल पूरे होने पर 'रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन' की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बिरला ने एसोसिएशन की सामाजिक पहलों की तारीफ की और कहा कि सेवानिवृत हो चुके अधिकारियों की विशेषज्ञता का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान, एसोसिएशन के सदस्यों ने उनकी सेवाओं के सम्मान में पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी और फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बिरला ने कहा कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि समाज का हर व्यक्ति सम्मानजनक जीवन जिए। विभिन्न क्षेत्रों में आपके व्यापक अनुभव को देखते हुए, हमें मिलकर व्यापक और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी चाहिए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery