Monday, August, 03,2026

बारिश का कहर... केरलम में 8 लोगों की मौत, 8 लापता

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और मौसम संबंधी घटनाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। केरलम में लगातार बारिश, भूस्खलन और जलभराव के कारण आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं।

राज्य सरकार ने 209 राहत शिविरों में 5,792 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया है। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बताया कि भारी बारिश से 27 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोगों, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों से सतर्क रहने की अपील की है। कन्नूर जिले के अय्यनकुन्नू में सर्वाधिक 320 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। उधर, कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और उनका तीन वर्षीय बेटा संतोष शामिल हैं। हादसे के समय तीनों पहाड़ी के पास स्थित अपने घर में सो रहे थे। वहीं, बिहार के बांका जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery