Saturday, August, 01,2026

पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली: लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 10:40 बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा 'साथियों, आश्वस्त परीक्षा पद्धति के लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो या राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो क्योंकि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी, सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है। टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है और साथ-साथ, फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग उनको बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कठोर कानूनों की भी जरूरत है। हम संसद में बिल लेकर के गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, गत दो दिन संसद के दोनों सदनों में अधिकतम मान्य सांसदों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की है और आज दोनों सदनों ने इस कठोर कानूनों वाले, प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है। अब आश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में जाने में एक महत्वपूर्ण काम पूर्ण हुआ है। काम आगे भी चलता रहेगा। हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे। इस विश्वास के साथ साथियों, आइए हम सब मिलकर के विकसित भारत के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर के चलें। बहुत-बहुत धन्यवाद !'

पीएम का 8 दिन में चौथी बार वीडियो संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ दिनों में चौथी बार इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश जारी कर सरकार की कार्रवाई का उल्लेख किया। इससे पहले रविवार को उन्होंने हाईपावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी। 23 जुलाई को उन्होंने कहा था कि पेपर लीक लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 24 जुलाई को उन्होंने सकारात्मक सुझावों के लिए लोगों का आभार जताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery