Thursday, July, 30,2026

अहमदाबाद विमान हादसे में फ्यूल स्विच में खराबी नहीं

नई दिल्ली: पिछले वर्ष हुए अहमदाबाद विमान हादसे की जांच को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बड़ा खुलासा किया। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि एअर इंडिया के बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं मिली है। DGCA के निर्देश पर विमान निर्माता कंपनी (OEM) के सिएटल स्थित केंद्र में हुई विस्तृत जांच में भी सिस्टम पूरी तरह सामान्य पाया गया। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए थे, जिससे इंधन की आपूर्ति रुक गई और दोनों इंजन बंद हो गए। इसी आधार पर हादसे के संभावित कारणों को लेकर कई सवाल उठे थे।

विमान हादसे की जांच में नहीं हुई देरी

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद जेबी मैथेर के सवालों के जवाब में मोहोल ने स्पष्ट किया कि फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग मैकेनिज्म की गहन जांच की गई, लेकिन कोई तकनीकी खामी नहीं मिली। पूरे भ्रस्ट कंट्रोल मॉड्यूल की जांच अभी भी जारी है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम जांच रिपोर्ट जारी होने में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक कर AAIB की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों सहित जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी, केवल एक यात्री जीवित बचा था।

BS-3 वाहनों में E-20 पर बदलने पड़ सकते हैं रबर पार्ट्स

केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि वर्ष 2016 से पहले निर्मित BS-3 वाहनों में E-20 ईंधन (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के उपयोग पर कुछ स्बर के पुर्जे और गैस्केट बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह बदलाव नियमित सर्विसिंग के दौरान आसानी से किया जा सकता है। आईओसीएल, आईआईपी, सियाम और एआरएआई के संयुक्त अध्ययन में इंजन, माइलेज, प्रदर्शन, स्टार्टिंग क्षमता, धातु और प्लास्टिक पर E-20 के किसी बड़े प्रतिकूल प्रभाव के प्रमाण नहीं मिले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery