Saturday, August, 01,2026

राजस्थान में कई मेगा प्रोजेक्ट तय समय से पीछे

जयपुर: राजस्थान में केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी अवसंरचना परियोजनाएं तय समय पर पूरी नहीं हो सकी हैं। 150 करोड़ की लागत से ज्यादा की सड़क, बिजली, रिफाइनरी और अक्षय ऊर्जा से जुड़ी अनेक परियोजनाओं की समय-सीमा एक से दो वर्ष तक बढ़ानी पड़ी है। केंद्र सरकार की पैमाना (PAIMANA) फ्लैश रिपोर्ट (मई-2026) के अनुसार राज्य की कई बड़ी परियोजनाएं अब भी निर्माणाधीन हैं और कुछ में प्रगति बेहद धीमी है। इससे राजस्थान में केंद्रीय विकास परियोजनाओं की रफ्तार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे धीमी परियोजनाओं में राजस्थान पार्ट-1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड शामिल है। 25 हजार करोड़ लागत वाली इस परियोजना में अब तक केवल 426 करोड़ खर्च हुए हैं और इसकी भौतिक प्रगति मात्र 4% दर्ज की गई है। राजस्थान को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए शुरू की गई रिन्यूएबल एनर्जी जोन (REZ) की कई ट्रांसमिशन परियोजनाएं भी तय समय से पीछे चल रही हैं। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, मेवाड़ और सिरोही से जुड़ी परियोजनाओं की मूल पूर्णता अवधि 2025-26 थी, जिसे बढ़ाकर 2026-27 तक करना पड़ा है। कई परियोजनाओं में अब भी 35 से 75 प्रतिशत के बीच ही काम पूरा हुआ है।

इसी तरह सड़क क्षेत्र में कोटा उत्तरी बाईपास की समय-सीमा अप्रैल 2025 से बढ़ाकर फरवरी बताती है कि उस समय परियोजना 2027 कर दी गई है। वहीं दिल्ली के कुछ कार्य शेष थे। राज्य में केंद्र वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के की इन परियोजनाओं में लगातार राजस्थान से जुड़े कुछ पैकेज भी बढ़ती समय-सीमा यह संकेत देती संशोधित समय-सीमा पर चल है कि हजारों करोड़ रुपए के निवेश रहे हैं, हालांकि इनकी भौतिक के बावजूद कई महत्वपूर्ण विकास प्रगति 95% से अधिक है। रिपोर्ट कार्य निर्धारित समय पर पूरे नहीं में राजस्थान रिफाइनरी परियोजना हो पा रहे हैं। सड़क क्षेत्र की कुछ का भी उल्लेख है। इसकी मूल परियोजनाएं भी तय समय से पीछे लागत 43,129 करोड़ से बढ़कर चल रही हैं। कोटा नॉर्दर्न बाईपास 79,459 करोड़ रुपए हो गई है। की पूर्णता अवधि अप्रैल 2025 से मई 2026 तक इस परियोजना की बढ़ाकर फरवरी 2027 कर दी गई भौतिक प्रगति 92.1% दर्ज की गई है। वहीं दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे थी। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान से जुड़े कुछ पैकेजों ने 4 जुलाई 2026 को इसका की समय-सीमा भी आगे बढ़ाई लोकार्पण किया, लेकिन रिपोर्ट गई है।

राजस्थान की प्रमुख परियोजनाएं, जिनमें काम अभी भी जारी

  • राजस्थान पार्ट-1 विद्युत प्रसारण परियोजना- लागत 25 हजार करोड़ रुपए, प्रगति मात्र 4 प्रतिशत ।
  • बीकानेर कॉम्प्लेक्स (फेज-4, भाग-1) विद्युत प्रसारण परियोजना- लक्ष्य अवधि एक वर्ष बढ़ाई गई।
  • जैसलमेर-बाड़मेर कॉम्प्लेक्स (फेज-4, भाग-2) विद्युत प्रसारण परियोजना - भाग 'बी' - मार्च 2027 तक बढ़ी समय-सीमा।
  • जैसलमेर-बाडमेर कॉम्प्लेक्स (फेज-4, भाग-2) विद्युत प्रसारण परियोजना- भाग 'एफ' - जून 2027 तक बढ़ी समय-सीमा।
  • ब्यावर-मंदसौर विद्युत प्रसारण परियोजना-निर्धारित समय से पीछे।
  • मेवाड़ विद्युत प्रसारण परियोजना-समय-सीमा बढ़ाई गई।
  • सिरोही-नागौर अक्षय ऊर्जा प्रसारण परियोजना (फेज-5)- लक्ष्य अवधि आगे बढ़ाई गई।
  • कोटा उत्तरी बाईपास परियोजना - पूर्णता अवधि अप्रैल 2025 से बढ़ाकर फरवरी 2027 की गई।
  • दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (राजस्थान खंड) - कई पैकेजों की समय-सीमा बढ़ाई गई, हालांकि अधिकांश निर्माण अंतिम चरण में है।

अब सीएम ने स्वयं शुरू की मॉनिटरिंग

प्रदेश में केंद्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की धीमी प्रगति को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। वे प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगातार संवाद कर लंबित परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि अटकी हुई परियोजनाओं में तेजी आए और निर्धारित समय सीमा में उनका काम पूरा हो सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery