Saturday, August, 01,2026

प्राकृतिक खेती में प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्रदेश में अब 2,380 क्लस्टर गठित किए जा चुके हैं, जो आंध्र प्रदेश के बाद देश में दूसरे सबसे अधिक हैं। वहीं, 2 लाख 12 हजार 346 किसानों के तक पंजीकरण के साथ राजस्थान इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर है। राज्य में 91 हजार 166 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है।

राज्य सरकार का लक्ष्य 2.5 लाख किसानों को जोड़कर एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। इसके लिए वर्ष 2025-26 तक करीब 49.97 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और विपणन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की जा रही है। गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत 50 हजार किसानों को जैविक खाद उत्पादन के लिए 10-10 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। जोधपुर, कोटा और उदयपुर में ऑर्गेनिक फूड मार्केट विकसित किए जा रहे हैं। वहीं, बैलों से खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपए का प्रोत्साहन और गोशालाओं को 2,856 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है। कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नैचुरल फार्मिंग भी स्थापित किया जा रहा है।

संत रविदास के विचारों से जुड़ेगा गांव-गांव: सीएम

संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'संत रविदास समरसता संकल्प अभियान' के तहत गुरुवार को जयपुर आगमन पर समरसता कलश यात्रा का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजापार्क स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश को सिर पर धारण किया और यात्रा में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास का सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व का संदेश समाज के लिए प्रेरणादायी है। अभियान के  माध्यम से उनके विचारों को प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। वाराणसी से आई समरसता कलश यात्रा राजस्थान में सामाजिक समरसता और बंधुत्व का संदेश फैलाने का माध्यम बनेगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के. के. बिश्नोई, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, अमित गोयल सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery