Saturday, August, 01,2026

शिशिर अवस्थी को नई जिम्मेदारी, बने गणगौर TV के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज के डिजिटल हैड शिशिर अवस्थी को गुरुवार को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए राजस्थान के एकमात्र राजस्थानी भाषा के तेजी से आगे बढ़ते सैटेलाइट चैनल गणगौर टेलीविजन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (न्यूज एंड ऑपरेशंस) नियुक्त किया गया। अवस्थी ने लगभग आठ वर्ष पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज में डिजिटल हैड के रूप में सेवाएं शुरू की थीं।

इस दौरान उन्होंने फर्स्ट इंडिया न्यूज की डिजिटल व सोशल मीडिया उपस्थिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और चैनल की सोशल मीडिया पर विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनके इसी उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए गणगौर टेलीविजन के चेयरमैन डॉ. जगदीश चंद्र तथा सीईओ एंड मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अरोड़ा ने उन्हें गणगौर टेलीविजन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (न्यूज एंड ऑपरेशंस) के नवसृजित पद की जिम्मेदारी सौंपी। गौरतलब है कि गणगौर टेलीविजन का रिलान्च राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 19 मार्च 2026 को किया था। लॉन्च के बाद कम समय में ही चैनल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए BARC Ratings के अनुसार राजस्थान का नंबर-1 चैनल बनने का गौरव प्राप्त किया है। इतना ही नहीं, चैनल की व्यूअरशिप डीडी राजस्थान की तुलना में 4.4 गुना अधिक दर्ज की गई है, जो इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों के विश्वास का प्रमाण है। गणगौर टेलीविजन राजस्थानी भाषा, संस्कृति और सकारात्मक पत्रकारिता को समर्पित अपने विशिष्ट कंटेंट से लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में शिशिर अवस्थी की नियुक्ति से चैनल के न्यूज व ऑपरेशंस को और अधिक सशक्त बनाने तथा डिजिटल और प्रसारण गतिविधियों के बेहतर समन्वय को नई गति मिलने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery