Saturday, August, 01,2026

पैन के दुरुपयोग से करोड़ों के फर्जी कारोबार का खुलासा

अलवर: प्रदेश में पैन कार्ड और पहचान संबंधी दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। अलवर में एक युवक के पैन कार्ड पर करीब 11.95 करोड़ रुपए का फर्जी कारोबार संचालित होने का खुलासा हुआ है, जबकि बाड़मेर में एक जूती कारीगर को 6.79 करोड़ रुपए का जीएसटी बकाया नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों ने दस्तावेजों की सुरक्षा और फर्जी जीएसटी पंजीकरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अलवर में शिकायतकर्ता अंकित कुमार यादव ने स्वयं का कारोबार शुरू करने के दौरान जांच कराई तो पता चला कि उनके पैन कार्ड पर पहले से जीएसटी पंजीकरण दर्ज है। जांच में सामने आया कि दिल्ली की एक फर्म 28 मार्च 2023 से उनके पैन कार्ड का उपयोग कर कथित रूप से कारोबार कर रही थी।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 करोड़ 62 लाख 15 हजार 452 रुपए तथा वर्ष 2024-25 में 9 करोड़ 33 लाख 56 हजार 142 रुपए का कारोबार उनके नाम पर दर्शाया गया। अंकित कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी जीएसटी पंजीकरण नहीं कराया और न ही कोई व्यापार किया। अदालत के आदेश पर अरावली विहार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि जांच उप निरीक्षक भगवान सिंह को सौंपी गई है तथा जीएसटी पंजीकरण, बैंक खातों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी।

कृषि कंपनी में अंकित की 10 हजार माह वेतन पर सुपरवाइजर की नौकरी

अलवर के अंकित कुमार यादव मालवीय नगर स्थित एक कृषि कंपनी में सुपरवाइजर हैं और प्रतिमाह करीब 10 हजार रुपए वेतन पाते हैं। कारोबार शुरू करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास पहुंचे तो पता चला कि उनके पैन कार्ड पर पहले से जीएसटी पंजीकरण है। जांच में सामने आया कि दिल्ली की आकांक्षा सिंथेटिक्स फर्म उनके पैन कार्ड का उपयोग कर दो वर्षों में 11.95 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। अंकित ने अदालत की शरण ली, जिसके आदेश पर अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पैन कार्ड के दुरुपयोग और मिलीभगत की आशंका जताई है।

जूती कारीगर को 6.79 करोड़ का नोटिस

उधर, बालोतरा के गुड़ामालानी निवासी जूती कारीगर जितेंद्र कुमार जीनगर को तमिलनाडु से 6.79 करोड रुपए का जीएसटी बकाया नोटिस मिला। प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपए कमाने वाले जितेंद्र का बैंक खाता फ्रीज होने पर इसकी जानकारी मिली। उनका कहना है कि उनका संबंधित फर्म से कोई संबंध नहीं है और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनी बनाई गई है। एसीटीओ बिहारीलाल ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने और दस्तावेजों की जांच का भरोसा दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery