Saturday, August, 01,2026

ड्रग माफिया की कमर तोड़ने की तैयारी, संपत्ति जब्ती तक होगा एक्शन

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में एक के बाद एक चार महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें कर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। दिनभर चली मैराथन बैठकों में ड्रग माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने, हर जिले में कुख्यात तस्करों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने और सभी पुलिस थानों में एक साथ जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने के निर्देश दिए। नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की राज्य स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जिले में ड्रग्स से जुड़े 10 प्रमुख मामलों और 5 कुख्यात ड्रग माफियाओं की सूची तैयार कर उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा अवैध संपत्तियां जब्त करने को कहा गया।

अगस्त तक 1,200 पेयजल योजनाओं का 'जल अर्पण'

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने अगस्त तक 1,200 पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का 'जल अर्पण' कर उन्हें ग्राम पंचायतों को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने 3,000 तकनीकी कार्मिकों और 'नल जल मित्रों' की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने तथा जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव की व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। सिलिकोसिस क्रियान्वयन समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने प्रभावित मरीजों के उपचार, पुनर्वास और लंबित सहायता प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मरीजों की मैपिंग, नियमित स्वास्थ्य जांच, विशेष अभियान चलाकर लंबित क्लेम का निपटारा तथा उच्च जोखिम वाले खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery