Saturday, August, 01,2026

भरतपुर में कलश वंदन रथ का हुआ प्रवेश

भरतपुर: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही संत रविदास कलश वंदन यात्रा गुरुवार को उत्तरप्रदेश सीमा से भरतपुर जिले में प्रवेश कर गई। ऊंचा नगला बॉर्डर पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि संत रविदास का संदेश पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी से जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता, समानता और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया तथा संत रविदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कही।
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि संत रविदास ने संविधान बनने से पहले ही समान और न्यायपूर्ण समाज की कल्पना करते हुए बेगमपुरा का संदेश दिया था, जहां कोई दुखी, भूखा या उपेक्षित न हो। उन्होंने बताया कि संत रविदास के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष समिति का गठन किया गया है। वाराणसी स्थित जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से तैयार कलश राजस्थान यात्रा पूर्ण होने के बाद जयपुर स्थित मंदिर में स्थापित किया जाएगा। समारोह में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, संत समाज, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर समरस समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery