Saturday, August, 01,2026

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

जयपुर: श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को छोटी काशी पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेल पत्र अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सावन के पहले दिन मंदिरों में दर्शन और पूजा के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और शिव आराधना का सिलसिला चलता रहा। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक किया भगवान शिव का पूजन

श्रवण मास के प्रथम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राजराजेकरी मंदिर में धर्मपल्ली के साथ भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भोलेनाथ से राजस्थान की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को श्रवण मास की शुभकामनाएं दी।

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज

गीता गायत्री मंदिर गलला गेट के महंत पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार पूरे 30 दिन गलता तीर्थ से कांवड़ यात्राएं निकलेंगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। गलता गेट क्षेत्र में कांवड़ और पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं. जहां से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे है। धार्मिक माहौल ने पूरे क्षेत्र को शिव भक्ति से सराबोर कर दिया है।

ताड़क बाबा का भूतनाथ श्रृंगार

चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर, वैशाली नगर के झारखंड महादेव मंदिर, सी-स्कीम के धूलेश्वर महादेव मंदिर, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर तथा कूकस के द्वादश ज्योतिर्लिंग सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ताड़केश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार शाम को ताड़क बाबा का भूतनाथ स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। पूरे सावन माह में भगवान शिव के विभिन्न आकर्षक स्वरूपों का श्रृंगार किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery