Saturday, August, 01,2026

आपूर्ति श्रृंखला हर हाल में रहे निर्बाध

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए वैश्विक सुरक्षा हालात, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव की व्यापक समीक्षा की। करीब दो घंटे चली बैठक में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति, समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा तथा विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हुए। मंत्रालयों ने पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और आवश्यक आयात को निर्बाध बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

भारतीय हितों की सुरक्षा प्राथमिकता

बैठक में संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों और मंत्रियों को देश के आर्थिक हितों की रक्षा, आपूर्ति श्रृंखला में संभावित बाधाओं से निपटने तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पश्चिम एशिया से आने वाले ऊर्जा आयात का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। हालिया संघर्ष और समुद्री मार्गों पर बढ़ते हमलों ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बढ़ा दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery