Friday, August, 07,2026

अपराध से बनाई करोड़ों की कोठी पर चला बुलडोजर

जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट दक्षिण जिला पुलिस ने अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को कार्रवाई करते हुए मानसरोवर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर दंपती मुकेश सांसी और तीजा सांसी के अवैध साम्राज्य पर बुलडोजर चला दिया।

पुलिस और जेडीए की संयुक्त टीम ने शंकर विहार, गुर्जर की थड़ी स्थित करीब एक करोड़ के अवैध तीन मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। मुकेश सांसी के खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें नौ आबकारी अधिनियम तथा तीन एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं, उसकी पत्नी तीजा सांसी के खिलाफ आठ से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें छह आबकारी अधिनियम और दो एनडीपीएस एक्ट के मामले हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस चालान न्यायालय में पेश कर चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड में दोनों हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज हैं।

नशे के धंधे से -बनाया था तीन मंजिला मकान

पुलिस जांच में सामने आया कि दंपती ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से जेडीए की अनुमति के बिना बायलॉज के विपरीत तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया था। मकान संख्या 36ए, शंकर विहार को अवैध घोषित करते हुए बुधवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, मकान संख्या 37 के संबंध में जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1982 की धारा 32(1) एवं 32(6) के तहत नोटिस जारी किया है।

इलाके में बना रखा था भय का माहौल

पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर दंपती के कारण आसपास के लोग लंबे समय से भय के साए में रह रहे थे। कॉलोनी के निवासियों ने कई बार अवैध निर्माण हटाने की बात कही, लेकिन उन्हें धमकाकर चुप करा दिया जाता था। इसी वजह से कोई भी खुलकर विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास मजबूत होगा।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। अवैध कमाई से बनाई गई चल एवं अचल संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क या ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को अपराधियों के प्रति मन में बनी गलत धारणाएं खत्म करनी
होंगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर दक्षिण में हिस्ट्रीशीटरों, हार्डकोर और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एडीसीपी ललित कुमार शर्मा, एसीपी हेमेंद्र शर्मा और मानसरोवर थाना प्रभारी सतीश के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery