Friday, August, 07,2026

फसल बीमा में देश में अव्वल राजस्थान

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक विस्तार हुआ है। वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 62.58 लाख किसानों को योजना से जोड़ा गया है, जबकि एक करोड़ हेक्टेयर से अधिक फसली क्षेत्र का बीमा कर राजस्थान देश में पहले स्थान पर रहा है। राज्य के कुल 2.82 करोड़ हेक्टेयर सकल फसली क्षेत्र में 36 प्रतिशत क्षेत्र बीमित है, जो राष्ट्रीय औसत 32 प्रतिशत से अधिक है। पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 5.21 करोड़ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र का बीमा किया गया। इस दौरान किसानों ने 4,650 करोड़ रुपए से अधिक प्रीमियम जमा कराया और 18,189 करोड़ से अधिक के बीमा दावों का भुगतान किया गया। वहीं, वर्ष 2024-25 और 2025-26 में खरीफ और रबी सीजन मिलाकर करीब एक लाख करोड़ की 7.53 करोड़ से अधिक फसल पॉलिसियां जारी की गईं तथा 4,498 करोड़ से अधिक के दावे किसानों को वितरित किए गए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery