Friday, June, 19,2026

भारत की सबसे बड़ी शक्ति लोकतंत्रः प्रधानमंत्री मोदी

पेरिस: पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में 'बॉजूर मोदी' कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका मजबूत लोकतंत्र और 140 करोड़ नागरिकों का सामर्थ्य है। पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, बुनियादी ढांचे और तकनीकी क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति  तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'एक चाय बेचने वाले व्यक्ति का देश का प्रधानमंत्री बनना भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।' बीते एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी हुई है, एयरपोर्ट और विश्वविद्यालयों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति तीन गुना बढ़ी है। भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माता देश बन चुका है। मोदी ने कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। आज दुनिया के अनेक देश भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं। यूपीआई इसका एक बड़ा उदाहरण है।

फ्रांस में जितने घर, उससे ज्यादा हमने जरूरतमंदों को दिए

प्रधानमंत्री ने सामाजिक विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस में जितने कुल घर हैं, उससे अधिक घर भारत में जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाए गए हैं। आज देश के दूरदराज गांवों तक बिजली, मोबाइल और इंटरनेट की सुविधाएं पहुंच चुकी है। किसान, मछुआरे, डेयरी उत्पादक और विद्यार्थी तकनीक के माध्यम से सशक्त बन रहे हैं और नए अवसरों का लाभउठा रहे हैं। भारत का युवा बड़े सपने देख रहा है, किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।

एआई हो सबके लिए... तभी बदलेगी दुनिया

पेरिस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप के प्रमुख प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन 'वीवाटेक-2026' में कहा कि तकनीक तभी वास्तविक प्रगति का माध्यम बन सकती है, जब उसका लोकतंत्रीकरण हो और उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भारत के लिए एआई यानी कृत्रिम मेधा का अर्थ केवल 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' नहीं, बल्कि 'ऑल इनक्लूसिव' यानी सर्वसमावेशी विकास है। पिछले एक दशक में भारत ने प्रौद्योगिकी के सहारे व्यापक परिवर्तन का अनुभव किया है।

डिजिटल पहचान, डिजिटल भुगतान और सार्वजनिक सेवा वितरण के क्षेत्र में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई मिसाल कायम की है। मोदी ने कहा कि दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का लगभग आधा हिस्सा भारत में हो रहा है, जो देश की डिजिटल क्षमता और नागरिकों की बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है। भारत वित्तीय समावेशन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में तकनीक का व्यापक उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति का उद्देश्य केवल नवाचार नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery