Sunday, May, 10,2026

जैसलमेर में 30 हजार की रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

जैसलमेर: जोधपुर एसीबी की टीम ने मंगलवार को रीको ऑफिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्शन ऑफिसर भवानी शंकर स्वामी को परिवादी से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के अनुसार परिवादी की भाभी के नाम किशनघाट औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट आवंटित था, जिसे रीको ने वर्ष 2024 में निरस्त कर दिया था। अपील के बाद प्लॉट को दुबारा बहाल तो कर दिया गया, लेकिन आरोपी भवानी शंकर स्वामी पत्रावली से जुड़े दस्तावेजों को ऑनलाइन करने और मौके पर काम शुरू करने की अनुमति देने के बदले 30 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसके बाद परिवादी ने एसीबी जोधपुर में इसकी शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। एएसपी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में उप अधीक्षक किशनसिंह चारण और उनकी टीम ने जाल बिछाया, जिसके बाद आरोपी को रिश्वत की राशि लेते पकड़ लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संविदाकर्मी 4 हजार रुपए की घूस लेते ट्रैप

भिवाड़ी। एसीबी की टीम ने मंगलवार को आयकर विभाग कार्यालय में एक संविदा कर्मचारी सुभाष को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी संविदा कर्मचारी सुभाष ने परिवादी से उसके पैन कार्ड को डिलीट करने के बदले 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में की। टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को संविदाकर्मी सुभाष को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई एसीबी अधिकारी परमेश्वर दयाल के नेतृत्व में की गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery