Sunday, May, 10,2026

विजय का 'राजतिलक' आज

चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को अभिनेता विजय को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। राजभवन के अनुसार विजय रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने वीसीके और आईयूएमएल द्वारा दिए गए समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपे। टीवीके को वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद विधानसभा में बहुमत मिल गया है। दोनों दलों के पास दो-दो विधायक हैं, जिससे टीवीके के पास बहुमत की संख्या 234 सदस्यीय सदन में 120 तक पहुंच गई। विजय ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई और माकपा नेता पी. शनमुगम के साथ राज्यपाल से मुलाकात की।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery