Sunday, May, 10,2026

शादी में युवक की गोली मारकर हत्या

धौलपुर: जिले के दिहौली थाना क्षेत्र में दोस्त की शादी समारोह में गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात घुरैयाखेड़ा गांव में हुई, जहां शादी से पहले आयोजित भोजन कार्यक्रम में विवाद के बाद आरोपी ने युवक के चेहरे पर गोली दाग दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल सिंह (20) पुत्र दीवान सिंह निवासी दिहौली के रूप में हुई है। राहुल अपने दोस्त सोनपाल के साथ गांव में रहने वाले मित्र जितेंद्र की शादी में शामिल होने गया था। शुक्रवार रात गांव में प्री-वेडिंग कार्यक्रम चल रहा था।

इसी दौरान रात करीब एक बजे राहुल की गांव के ही युवक सचिन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सचिन ने राहुल पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से राहुल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मोबाइल विवाद में युवक की हत्या

सवाई माधोपुर। कुंडेरा थाना क्षेत्र के उलियाना गांव में मोबाइल विवाद को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव शनिवार सुबह गांव से 10 किमी दूर सेलू चौराहे के आगे खाट का नाला क्षेत्र में मिला। मृतक की पहचान मनकुश मीणा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम गांव के ही कुछ युवक मोबाइल विवाद में मनकुश का अपहरण कर अपने साथ ले गए। सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery