Sunday, May, 10,2026

पानी में डूबने से 4 की मौत

भीलवाड़ा/हनुमानगढ़: प्रदेश के भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ जिलों में शनिवार को हुए अलग अलग हादसों में चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित कुंवाडा खान इलाके में नाड़ी में नहाने गए दो दोस्तों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार अब्बास (12) पुत्र जाकिर हुसैन और अल्तमस (14) पुत्र जब्बार मोहम्मद दोपहर करीब दो बजे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर लोगों ने किनारे पड़े कपड़े और चप्पल देखकर तलाश शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव बाहर निकाले। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के सालीवाला गांव में खेत की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार मेघवाल (22) और शाहरुख खान (19) के रूप में हुई है। दोनों खेत में पौधों को पानी देने के लिए टैंकर भर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से डिग्गी में गिर गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने शव बाहर निकाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery