Sunday, May, 10,2026

सुवेंदु बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी और तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। पीएम मोदी रोड शो करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी।

राज्यपाल आरएन रवि ने सुर्वेदु अधिकारी को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान 'जय श्री राम' के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। दिलीप घोष समेत अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल में ब्राह्मण, ओबीसी, जनजातीय, मतुआ और राजबंशी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया।

सुवेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेने पर सुर्वेदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि वह (अधिकारी) लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं तथा उनकी आकांक्षाओं को समझते हैं। मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुवेंदु अधिकारी को बधाई। उन्होंने ऐसे नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते हैं।

मोदी ने माखनलाल सरकार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 98 वर्षीय वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पहले मोदी ने मंच पर माखनलाल सरकार का सम्मान किया, उनसे गले मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। माखनलाल सरकार 1952 में कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार हुए थे। वर्ष 1980 में भाजपा गठन के बाद उन्होंने उत्तर बंगाल में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लगातार सात वर्षों तक जिलाध्यक्ष रहे।

जनता को प्रणाम...

समारोह के आखिर में एक पल ऐसा भी आया, जहां पीएम मोदी ने मंच से मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया। वे घुटनों के बल बैठे और जनता को प्रणाम किया।

बंगाल में सुशासन और विकास का नया दौर शुरू: भजनलाल

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी और कहा कि राज्य में अब सुशासन और विकास का नया दौर शुरू हो गया है। सीएम ने कहा कि बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, भय और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त कर विकास और पारदर्शिता के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार से रोजगार, निवेश और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलेगी। समारोह में राजस्थान से उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेम चंद बैरवा और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ भी शामिल हुए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery